आज 25 अप्रैल 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। चंद्रमा कर्क राशि में होकर भावनाओं को गहराई देंगे, वहीं वृषभ में स्थित शुक्र रोमांस और आकर्षण को बढ़ाएंगे। हालांकि मीन राशि में मौजूद मंगल, बुध और शनि रिश्तों में कभी मिठास तो कभी तनाव की स्थिति बना सकते हैं। कुछ राशियों को प्यार में खुशियां मिलेंगी, तो कुछ को गलतफहमियों से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल
मेष लव राशिफल
आज भावनाएं हावी रह सकती हैं, जिससे आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। रोमांस का माहौल तो रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहस भी हो सकती है। पार्टनर से दूरी या फोन पर तकरार संभव है। बेहतर होगा कि धैर्य रखें और संवाद बनाए रखें।
वृषभ लव राशिफल
आज आपका आकर्षण और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। बातचीत के जरिए रिश्ते और मजबूत होंगे। हल्का तनाव आ सकता है, लेकिन आप उसे आसानी से संभाल लेंगे।
मिथुन लव राशिफल
सीक्रेट रिलेशन या छुपे हुए जज्बात आज सामने आ सकते हैं। भावनात्मक बातचीत तो होगी, लेकिन गुस्सा और गलतफहमियां रिश्ते में तनाव ला सकती हैं। किसी बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहकर स्थिति संभालें।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कर्क लव राशिफल
आप आज बेहद भावुक रहेंगे, जिससे छोटी बात भी दिल पर लग सकती है। रिश्ते में प्यार तो रहेगा, लेकिन विचारों का टकराव हो सकता है। फोन पर बहस से बचें और संयम से काम लें।
सिंह लव राशिफल
आज आपके मन की छिपी भावनाएं बाहर आ सकती हैं। आकर्षण बना रहेगा, लेकिन अचानक विवाद होने की आशंका है। गलतफहमी से रिश्ते में दूरी आ सकती है, इसलिए साफ-साफ बात करना जरूरी होगा।
कन्या लव राशिफल
दोस्तों के जरिए या सोशल कनेक्शन से प्यार बढ़ सकता है। हालांकि पार्टनर के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए समझदारी जरूरी होगी।
तुला लव राशिफल
काम का दबाव रिश्तों पर असर डाल सकता है। रोमांस तो रहेगा, लेकिन झगड़े की संभावना भी बनी हुई है। पार्टनर के साथ समय निकालें और रिश्ते को प्राथमिकता दें।
वृश्चिक लव राशिफल
आज का दिन प्यार के लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में जोश और उत्साह रहेगा। बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
धनु लव राशिफल
भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण रिश्ते में तनाव आ सकता है। गुस्सा और बहस से स्थिति बिगड़ सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।
मकर लव राशिफल
आज आपका ध्यान रिश्तों पर रहेगा। रोमांस बढ़ेगा, लेकिन बातचीत में तीखापन आ सकता है। छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़े : Numerology Today: 1, 5 और 7 वालों के लिए गोल्डन मौका, जानें 1 से 9 तक का पूरा हाल
कुंभ लव राशिफल
मन थोड़ा अशांत रह सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। प्यार से बात करने से स्थिति संभल जाएगी।
मीन लव राशिफल
आज का दिन रोमांस और प्यार से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत होगी और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। नए अवसर और खुशियां मिल सकती हैं।


Comments