इस्लामाबाद में US-ईरान की अहम बातचीत, दूसरे राउंड पर टिकी निगाहें

इस्लामाबाद में US-ईरान की अहम बातचीत, दूसरे राउंड पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच, शनिवार को ईरान और अमेरिका, पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दूसरे दौर की वार्ता के लिए अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भेज रहे हैं, वहीं ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे।

यह बातचीत ईरान-हिजबुल्लाह संघर्ष-विराम को तीन हफ्ते के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद हो रही है। हालांकि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद शुरू हुआ युद्ध अभी खत्म होने के करीब भी नहीं दिख रहा है।

अमेरिकी दूत, ईरानी प्रतिनिधियों से करेंगे बात- व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने कहा कि दूत ईरानी प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने की बातचीत करेंगे, लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि दोनों दूत अराघची के साथ बातचीत करेंगे। लेविट ने कहा, "हमें उम्मीद है यह एक सार्थक बातचीत होगी और उम्मीद है कि इससे किसी समझौते की दिशा में प्रगति होगी।" उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद की यात्रा नहीं करेंगें, लेकन वह पूरी तरह बातचीत में शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में रुकने के बाद अराघची युद्ध को खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा के करने के लिए ओमान और रूस का दौरा करेंगे।

इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता

इस्लामाबाद में हो रही बातचीत का यह दूसरा दौर है। इससे पहले 11-12 अप्रैल को पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की बीच बीतचीत तीन अहम मुद्दों पर असहमति के कारण विफल हो गई थी, जिनमें तेहरान का अत्याधिक संवर्धित यूरेनियम और उसका परमाणु भविष्य, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और लेबनान में इजरायल का युद्ध शामिल है।

ईरान ने यूरेनियम संवर्धित करने के अपने अधिकार पर जोर दिया है, हालांकि यह भी कहा गया है कि संवर्धन के स्तर पर बातचीत की जा सकती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments