कब लौटेंगे रोहित शर्मा? SRH मुकाबले से पहले फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा

कब लौटेंगे रोहित शर्मा? SRH मुकाबले से पहले फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस वक्त चोट से परेशान हैं। चोट की वजह से वह पिछले तीन मैच से बाहर रहे हैं और उनके बाहर होने का असर टीम के प्रदर्शन पर दिख रहा है। पिछले तीन में से मुंबई को दो में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में MI फैंस इस वक्त बेसब्री के साथ रोहित की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा के फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि मुंबई की टीम अपना अगला मैच 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं रोहित शर्मा

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह अभी दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। रोहित 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे। मुंबई और हैदराबाद के बीच ये मुकाबला MI के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।  रोहित 12 अप्रैल से बाहर हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ MI के घरेलू मैच के दौरान चोट लगी थी। तब से वह तीन मैचों में नहीं खेले हैं। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कोच और ट्रेनर के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं रोहित शर्मा

पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से रोहित को बहार होना पड़ा है। हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि रोहित फुल फिटनेस को हासिल करने के करीब हैं और 29 अप्रैल के मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह MI के ट्रेनर्स और कोचों के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट हो जाएंगे। एक सूत्र ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि रोहित पूरी तरह से फिट होने के लिए मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

रोहित ने इस आईपीएल सीजन की शुरुआत अच्छी की थी और एक समय वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे आगे थे। इस सीजन उन्होंने चार मैचों में उन्होंने 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है और उनका स्ट्राइक रेट 165 रहा है। MI के लिए ये सीजन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है, उन्हें 7 मैचों में से पांच में अब तक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर मुंबई को जीत की पटरी पर लौटना है तो उसके लिए अब रोहित शर्मा का फिट होना काफी जरूरी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments