सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाफा मोड़ से 335 नग अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाफा मोड़ से 335 नग अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सकरी  : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हाफा मोड़ पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाफा मोड़ क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान घिरधौना निवासी योगेन्द्र यादव (24 वर्ष), पिता बोधराम यादव के पास से 2 सफेद बोरियों में 185 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं, दूसरे आरोपी जरौंधा निवासी रवि वर्मा, पिता अरुण वर्मा के कब्जे से 2 सफेद बोरियों में 150 नग अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

दोनों के पास से कुल 335 नग अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सख्ती के मूड में पुलिस, तस्करों में दहशत
सकरी पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि अवैध शराब कारोबार पर अब कड़ा प्रहार जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुखबिर तंत्र हुआ मजबूत
इस कार्रवाई में मुखबिर की भूमिका अहम रही, जिसकी सूचना पर पुलिस ने सटीक समय पर दबिश देकर बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि पुलिस का खुफिया नेटवर्क अब पहले से अधिक सक्रिय और मजबूत हो गया है।

जनता ने की सराहना
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments