मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट वितरित कर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट वितरित कर दी शुभकामनाएं


रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की ओर से आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हज यात्रियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट प्रदान की और उनकी सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रायगढ़ से सांसद रहते हुए लेकर अब तक उन्हें लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिलता रहा है, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री पवित्र यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों से देश और प्रदेश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए दुआ करने की अपील की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब हज यात्रा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता और अधिक लोगों को यह अवसर मिल रहा है, जो केंद्र सरकार की नीतियों के चलते संभव हुआ है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने हज यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज तथा हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान सहित कई गणमान्य लोग और प्रदेशभर से आए हज यात्री उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments