हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध वाली चाय आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इसलिए सेहत को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग ज्यादातर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। अगर आप ग्रीन टी पीते-पीते बोर हो गए हैं, तो आप गुड़हल की चाय पीना शुरू कर सकते हैं क्योंकि गुड़हल की चाय भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है। आइए हिबिस्कस टी को रेगुलरली पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
गुड़हल की चाय पीने के फायदे- गुड़हल की चाय आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गुड़हल की चाय का सेवन किया जा सकता है। गुड़हल की चाय दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, गुड़हल की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं- डायबिटीज पेशेंट्स भी गुड़हल की चाय पी सकते हैं। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए गुड़हल की चाय को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। लिवर की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस फूल की चाय का सेवन किया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी गुड़हल की चाय को पिया जा सकता है।
कैसे बनाएं गुड़हल की चाय- सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी निकालिए। इस पैन में गुड़हल के फूल की 2 से 4 फ्रेश पंखुड़ियों को भी एड कर लीजिए। आपको इस पानी को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर बॉइल करना है। गुड़हल की चाय के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, अदरक, नींबू का रस या फिर शहद मिला सकते हैं। अब आप चाय को छानकर पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही गुड़हल की चाय का सेवन करना चाहिए।


Comments