रायपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, महासमुंद जा रही बस में दर्जनभर यात्री घायल

रायपुर में तेज रफ्तार बस पलटी, महासमुंद जा रही बस में दर्जनभर यात्री घायल

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में यात्री सवार थे। बस रायपुर से महासमुंद जा रही थी। इसी दौरान ये हादसाा हो गया। घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे का कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानिए कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना आज शाम की है। एक बस क्रमांक सीजी 06 जीके 6591 रायपुर बस स्टैंड से महासमुंद यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान मंदिर हसौद के पास बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस को डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राहगीरों ने की मदद

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीर तत्काल बस के पास पहुंचकर और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाले। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल भर्ती कराया गया।

बस को क्रेन से हटाया गया

पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और क्रेन के माध्यम से सड़क किनारे पलटी बस को साइड करवाया गया। साथ ही यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। वहीं, घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल, हादसे का कारण क्या था, इसकी जांच मंदिर हसौद पुलिस द्वारा की जा रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments