दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 5 आरोपियों को पुलिस की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों के द्वारा गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित अन्य राज्यों में अवैध सट्टा संचालन कर रहे थे। इस कार्रवाई में लैपटाॅप, मोबाइल, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड समेत नगद राशि जब्त किया गया है। साथ ही करोड़ों के अवैध करोबार का खुलासा भी किया गया।
जानिए पूरा मामला
दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम व 112(2) बीएनएस के प्रकरण में विवेचना के दौरान संगठित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया गया। गिरोह छत्तीसगढ़, गोवा व अन्य राज्यों से संगठित रूप से संचालित हो रहा था।
पूर्व में इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के 5 अन्य मुख्य सदस्यों को पकड़ा गया। आरोपी इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन व प्रति माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी का नाम
1. राहुल रंगवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवपुरी, रायपुर।
2. सोविंद यादव उर्फ राजू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
3. संदीप कापसे, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र।
4. अमन अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
5. हुसैन अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
जब्त सामग्री
1. 03 लैपटॉप
2. 26 मोबाइल फोन
3. 45 बैंक पासबुक
4. 76 एटीएम कार्ड
5. 10 चेक बुक
6. 01 वाई-फाई राउटर
7. 05 सिम कार्ड
8. 02 आधार कार्ड
9. 02 पैन कार्ड
10. नगद राशि 2,70,000/- रुपये
दुर्ग पुलिस की अपील... ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग एवं साइबर अपराधों से दूर रहें और इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Comments