नया iPhone 17e सस्ते में खरीदने का मौका, जानिए ऑफर्स की पूरी डिटेल

नया iPhone 17e सस्ते में खरीदने का मौका, जानिए ऑफर्स की पूरी डिटेल

नई दिल्ली : Apple का बजट-फ्रेंडली फ्लैगशिप iPhone 17e, अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अब अपनी कम कीमत की वजह से भी चर्चा में है। ये स्मार्टफोन 64,900 रुपये के प्राइस टैग के साथ पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था, लेकिन फिलहाल विजय सेल्स (Vijay Sales) पर ये डिस्काउंटेड प्राइस के साथ लिस्टेड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डिवाइस में Apple के A19 प्रोसेसर के साथ XDR OLED स्क्रीन दी गई है। इस तरह की डील्स ज्यादा समय तक नहीं रहतीं, इसलिए अगर आप iPhone 17e खरीदना चाहते हैं, तो आपको जल्दी करना होगा।

iPhone 17e डील

विजय सेल्स पर iPhone 17e अभी 62,900 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से कम है। ये कीमत बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे ये और भी सस्ता हो जाएगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आप EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जो 24 महीनों के लिए 2,933 रुपये प्रति माह से शुरू है। अगर आप अपने पुराने फोन को अपग्रेड कर रहे हैं, तो आप उसे एक्सचेंज कर सकते हैं और फोन की कंडीशन और मॉडल के आधार पर एडिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं।

iPhone 17e: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

iPhone 17e उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो Apple के लेटेस्ट फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं लेकिन एक किफायती सॉल्यूशन की तलाश में हैं। इसमें 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन है जो 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है। साथ ही, इसमें Ceramic Shield 2 फीचर भी मिलता है। हार्डवेयर की बात करें तो इसमें iOS 26 OS के साथ Apple का पावरफुल A19 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरे के मामले में, इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 12MP का लेंस है। इसमें 4,005mAh की बैटरी है जो 20W फास्ट USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में IP68 प्रोटेक्शन लेवल भी मिलता है।

दूसरी ओर, ये फोन उन यूजर्स को शायद पसंद न आए जो ज्यादा रिफ्रेश रेट या एक्स्ट्रा कैमरा फीचर्स (जैसे अल्ट्रा-वाइड या जूम कैमरा) चाहते हैं। 2026 में इसका नॉच वाला डिजाइन भी कुछ लोगों को पुराना लग सकता है।

अगर आप एक मौजूदा Apple यूजर हैं या एक छोटा, फास्ट और ड्यूरेबल फोन ढूंढ रहे हैं, तो सेल प्राइस पर iPhone 17e खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments