🔢 अंक ज्योतिष 26 अप्रैल 2026: अवसर और सावधानी का मिला-जुला दिन
आज का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार संतुलित परिणाम देने वाला है। कुछ मूलांक के लिए भाग्य के दरवाजे खुलेंगे, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर पर अंक 1, 5 और 9 वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। वहीं अंक 2 और 6 को राहत मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं 1 से 9 तक सभी मूलांक का हाल—
🔸 अंक 1 (1, 10, 19, 28)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और व्यापार में भी ग्रोथ दिखेगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि पारिवारिक बातचीत में संयम रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
🔸 अंक 2 (2, 11, 20, 29)
आज आप थोड़े मानसिक दबाव में रह सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
🔸 अंक 3 (3, 12, 21, 30)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों को सलाह देने से बचें, नहीं तो उल्टा असर पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। घर से निकलते समय हल्दी का तिलक लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।
🔸 अंक 4 (4, 13, 22, 31)
आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। चोट या परेशानी की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। घर में पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
🔸 अंक 5 (5, 14, 23)
आज किस्मत आपका साथ देगी। आपके प्लान सफल हो सकते हैं। बस गुस्से को काबू में रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
🔸 अंक 6 (6, 15, 24)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। बहन या बेटी को उपहार देने से शुभ फल मिल सकते हैं।
🔸 अंक 7 (7, 16, 25)
आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। धन संबंधी मामलों में रुकावट आ सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़े : राशिफल 26 अप्रैल 2026: दशमी तिथि पर जानें आपका दिन कैसा रहेगा, लकी नंबर-रंग भी जानें
🔸 अंक 8 (8, 17, 26)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। आलस्य हावी रह सकता है। योग या ध्यान करने से दिन बेहतर बन सकता है। परिवार के साथ व्यवहार संतुलित रखें।
🔸 अंक 9 (9, 18, 27)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। सकारात्मकता बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी।


Comments