परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा: जिले के ग्राम सुरंगपानी (रसेला) में नूतन महिमाश्रम प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय विश्व शांति ब्रह्म यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धालु भक्तों के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।कार्यक्रम के संबंध में आयोजकों ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की जाएगी। यज्ञ का मूल उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तथा आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना है।शास्त्रों में भी यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है—
“अन्नाद्भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसम्भवः, यज्ञाद्भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्मसमुद्भवः।”
अर्थात यज्ञ से वर्षा होती है, वर्षा से अन्न उत्पन्न होता है और अन्न से समस्त प्राणियों का पालन होता है।इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 08 मई 2026 (शुक्रवार) को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात 09 मई 2026 (शनिवार) को प्रातः ब्रह्म धूनी स्थापना, सनातन दीप प्रज्वलन एवं नाम-भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 मई 2026 (रविवार) को ब्रह्म भगवान को अर्पण एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस पावन अवसर पर ब्रह्म अवधूत किशोर बाबा, साधु नरसिंह दास एवं साधु कृष्ण दास जैसे संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा, जो अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम के यज्ञकर्ता साधु कृपा दास हैं, वहीं समस्त ग्रामवासी सुरंगपानी (रसेला) इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तों से इस पवित्र यज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में शांति, एकता और सद्भाव का संदेश भी प्रसारित करेगा।


Comments