रायपुर में शर्मनाक वारदात, ऑटो चालक पर दुष्कर्म और धमकी का आरोप

रायपुर में शर्मनाक वारदात, ऑटो चालक पर दुष्कर्म और धमकी का आरोप

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भरोसे का चेहरा ही दरिंदगी में बदल गया। घर का रास्ता पूछकर मदद मांगने वाली एक युवती को ऑटो चालक ने सुरक्षित पहुंचाने के बजाय सुनसान मकान में ले जाकर उसकी अस्मिता को रौंद दिया। दो दिन तक लापता रहने के बाद जब पीड़िता मिली, तो उसकी आपबीती ने पुलिस और परिजनों को झकझोर कर रख दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कबीर नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 20/26 कायम कर उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 25 अप्रैल 2026 को पीड़िता मिली। पूछताछ में उसने बताया कि रास्ता भटकने के कारण वह कबीर नगर के यदुवंशी चौक स्थित तालाब किनारे पहुंच गई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

रात करीब 8 से 9 बजे युवती ने एक ऑटो रुकवाया और ऑटो वाले को अपने घर छोड़ने को बोली तो ऑटो वाला “छोड़ दूंगा” कहकर ऑटो में बिठाया और पीड़िता को उसके घर नहीं ले जाकर दूसरे घर में ले गया, जहां पर कोई नहीं था। इसके बाद पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर कबीर नगर थाना में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।

आरोपी की पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र संदीप पटेलने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर राहुल देव शर्मा और ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कबीर नगर ने विशेष टीम गठित की। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की तलाश की और 25 अप्रैल 2026 को घेराबंदी कर ऑटो चालक पंकज पांडे (पिता लालचंद पांडे, उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments