अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चंदनू में 18 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चंदनू में 18 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी क्रम में 25 अप्रैल 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झिरिया में एक व्यक्ति अपने मुर्गा दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना के अधार पर थाना चंदनू पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया। 

जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 आरोपी रामविजय यदु पिता भागवत यदु उम्र 30 वर्ष, निवासी झिरिया, थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 18 पौवा अंग्रेजी शराब (3,240ml) किमती 2,880/- रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये, कुल जुमला 3,380/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, आरक्षक भूषण राजपूत, धाकचंद बंजारे, राजतिलक हिरवानी, निरंजन वैष्णव सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments