कबीरधाम में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, हाथ भट्ठी जब्त

कबीरधाम में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, हाथ भट्ठी जब्त

कवर्धा टेकेश्वर दुबे: जिला कबीरधाम कलेक्टर  गोपाल वर्मा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह ध्रुवे के मार्ग दर्शन पर,अवैध मदिरा पर कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 25.04.26  को गश्त के दौरान सरोधा मार्ग में नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण की सूचना पर तत्काल घटना स्थल में छापेमारी करने पर दो नग चढ़ी हाथ भट्ठी लावारिस हालत में मिली ,जिसमें आसवित 14 लीटर महुआ शराब एवं 84 किग्रा महुआ लाहन बरामद कर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।।साथ ही मदिरा दुकानों के आस पास मदिरा की अधिक दर पर बिक्री,संग्रहण  पर कार्यवाही एवं भीड़ पर नियंत्रण  के लिए दुकानों का नियमित रूप से गश्त किया जा रहा है।। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर,आबकारी उप निरीक्षक आर एन दीवान,मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, जगदीश उइके आरक्षक अमर पिल्ले,कमल मेश्राम उपस्थित रहे।।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments