भुंजिया समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्ययोजना 2026-27 पर सर्वसम्मति, मौहाभांटा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

भुंजिया समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्ययोजना 2026-27 पर सर्वसम्मति, मौहाभांटा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : भुंजिया समाज के समग्र विकास को लेकर भुंजिया विकास अभिकरण, गरियाबंद के तत्वाधान में ग्राम मौहाभांटा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचनात्मक विकास से संबंधित कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के लिए विस्तृत चर्चा की गई और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।बैठक की अध्यक्षता भुंजिया समाज के संरक्षक रामभरोसा नेताम ने की। इस अवसर पर पुजारी राजा रितो राम पुजेरी एवं केंद्र कमेटी के अध्यक्ष दशरथ राम नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जिला गरियाबंद लोकेश्वर पटेल, भुंजिया विकास अभिकरण के अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, जिलाध्यक्ष देवलाल बारीक, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मरकाम सहित  लीलाराम नेताम, कार्तिक राम मांझी, केशरी नेताम, केंद्र कमेटी के शत्रुहन लाल नेताम, समाज प्रमुख दुखु राम मांझी, हेमलाल, नरेंद्र नागेश, पिला राम, सेवक राम, गोपी राम मरकाम, नाथु राम नेताम,  विजय, रामनाथ मरकाम, खगेश,कलश,  जागेश्वर नेताम सहित बड़ी संख्या में भुंजिया समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बैठक में समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के समुचित उपयोग एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही, सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर आगामी वर्ष में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments