अतरमरा पुलिया में तैरता मिला 18 किलो गांजा, इलाके में सनसनी — तस्करी के नेटवर्क पर उठे सवाल

अतरमरा पुलिया में तैरता मिला 18 किलो गांजा, इलाके में सनसनी — तस्करी के नेटवर्क पर उठे सवाल

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिले के पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरमरा में उस समय हड़कंप मच गया जब बड़े पुलिया के नीचे पानी में गांजा के पैकेट तैरते हुए देखे गए। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिया के नीचे नहरनुमा पानी में छोटे-छोटे पैकेटों में बंधा करीब 18 किलो गांजा तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य इलाके के लोगों के लिए पूरी तरह चौंकाने वाला था, क्योंकि इस तरह खुलेआम पानी में गांजा का मिलना पहली बार सामने आया है।ग्रामीणों का कहना है कि अतरमरा और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी अवैध गांजा कारोबार को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि तस्करों द्वारा पुलिस या किसी कार्रवाई के डर से गांजा को पानी में फेंक दिया गया होगा। यह भी माना जा रहा है कि जतमई मार्ग या अंदरूनी गांवों के रास्तों से गांजा की सप्लाई यहां तक पहुंचती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पांडुका कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है और वे मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि “जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गांजा कहां से आया और किसने इसे यहां फेंका।”इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा खुले में इस तरह मिल रहा है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में इस मामले की जड़ तक पहुंच पाती है या नहीं, और क्या इस अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई हो पाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments