‘टॉक्सिक’ का मेगा क्लैश तय! यश की फिल्म ‘धुरंधर’ नहीं तो ‘राव बहादुर’ से भिड़ेगी

‘टॉक्सिक’ का मेगा क्लैश तय! यश की फिल्म ‘धुरंधर’ नहीं तो ‘राव बहादुर’ से भिड़ेगी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले यश की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। लेकिन इस समय उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।हालांकि इस फिल्म को पहले मार्च में रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन जब धुरंधर 2 के साथ यह क्लेश हुई तो मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को वजह बता कर इसकी रिलीज को आगे कर दिया गया। लेकिन अभी भी यश की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

दरअसल एक बार फिर से टॉक्सिक फिल्म की राह में एक और बड़ी फिल्म खड़ी हो चुकी है। रविवार को साउथ के एक और सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म राव बहादुर की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। को जून में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाने वाला है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

टॉक्सिक के साथ क्लैश होगी महेश बाबू की फिल्म

यश की टॉक्सिक फिल्म ने भले ही धुरंधर 2 के साथ में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने से खुद को बचा लिया है। लेकिन अब महेश बाबू के बैनर तले बन रही राव बहादुर उनके सामने एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस फिल्म को महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। सोशल मीडिया के जरिए पहले ही इस फिल्म का काफी प्रचार किया जा चुका है और अब इस फिल्म के आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि इस जून में रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज़ होंगी दोनों फिल्में?

अगर हम रिलीज डेट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों फिल्मों में रिलीज का सिर्फ 24 घंटे का ही फासला है। राव बहादुर फ़िल्म के मेकर्स ने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए एक फिल्म का पोस्ट शेयर किया। इसके साथ में एक नोट भी शेयर किया और लिखा कि "शाही आगमन की तारीख तय हो चुकी है।" फिल्म को 5 जून 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। लेकिन टॉक्सिक फिल्म को 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments