भारतीय मूल की रिनी संपत को बड़ा समर्थन, वॉशिंगटन मेयर चुनाव में मजबूत हुई दावेदारी

भारतीय मूल की रिनी संपत को बड़ा समर्थन, वॉशिंगटन मेयर चुनाव में मजबूत हुई दावेदारी

वाशिंगटन: वाशिंगटन डीसी के मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत का दावा बेहद मजबूत होता जा रहा है। रिनी संपत को अब अमेरिकन हिंदू कोएलिशन (AHC) ने भी अपना समर्थन दे दिया है। इससे उनकी दावेदारी और ज्यादा मजबूत हो गई है। वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अभी प्राइमरी चुनाव लड़ रही हैं। 

भारत के तमिलनाडु की हैं रिनी संपत

 भारत के तमिलनाडु राज्य में जन्मी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रिनी संपत वाशिंगटन डीसी के मेयर (महापौर) पद के चुनाव में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। AHC ने डीसी के ISKCON मंदिर में रिनी संपत के समर्थकों की एक बैठक आयोजित की और उनको अपना सपोर्ट देने का ऐलान किया। बता दें कि रिनी 16 जून को डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुख्य एजेंडा ‘Fix the Basics’ (आधारभूत समस्याओं को ठीक करना) और ‘A New DC’ (एक नया वाशिंगटन डीसी) बनाना है। 

एएचसी को रिनी संपत का समर्थन करने पर गर्व

AHC मेरीलैंड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकुर मिश्रा ने कहा, “हम अब केवल दर्शक नहीं रहे; हम एक संगठित और एकजुट मोर्चा बन चुके हैं, जो यह सुनिश्चित कर रहा है कि हमारे मूल्य और हमारे परिवार स्थानीय सरकार के उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व पाएं। रिनी की उम्मीदवारी ऐतिहासिक है, लेकिन हमारी एकता ही इसे एक स्थायी आंदोलन बनाएगी।” इस स्वागत समारोह में समुदाय के कई नेता मौजूद थे, जिनमें श्रीनिवास तातिपामुला, लक्ष्मी थलांकी, महेंद्र सापा और चित्रंजन नाथ शामिल थे। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

7 साल की उम्र में रिनी चली गई थीं अमेरिका

रिनी संपत का जन्म तमिलनाडु के तेनी में हुआ था। वे सात वर्ष की उम्र में अमेरिका आईं और पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वाशिंगटन डीसी की निवासी हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन के लिए जेनीस लुईस जॉर्ज और केन्यन मैकडफी को मुख्य दावेदार माना जा रहा है। चुनाव नवंबर 3 को होगा। वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुत बड़ा वर्चस्व है। वर्ष 1975 में मेयर पद के लिए चुनाव शुरू होने के बाद से इस शहर में कभी भी रिपब्लिकन मेयर नहीं रहा। उससे पहले शहर का प्रशासन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त बोर्ड ऑफ कमिश्नर्स के अधीन था। वाशिंगटन डीसी का प्रशासन एक लोकप्रिय रूप से चुने गए मेयर और 13 सदस्यीय जिला परिषद द्वारा चलाया जाता है।

रिनी संपत ने किया है ये वादा

रिनी संपत ने कहा कि यदि वे डीसी की मेयर बनीं तो उनकी प्राथमिकता शहर को उसके बुनियादी वादों को पूरा कराना होगी। जैसे सड़कों के गड्ढे भरना, पोटोमैक नदी में होने वाले गंभीर वेस्टवाटर स्पिल को रोकना, कीमतें कम करना और 911 इमरजेंसी सेवा की प्रतीक्षा समय को सुधारना।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments