व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग केस में बड़ा एक्शन, ट्रंप की हत्या की कोशिश का चलेगा मुकदमा

व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग केस में बड़ा एक्शन, ट्रंप की हत्या की कोशिश का चलेगा मुकदमा

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान फायरिंग के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फायरिंग करने वाले शख्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश का मुकदमा चलेगा। आरोपी 31 वर्षीय कोल टोमास एलन इस हमले की योजना कई हफ्तों से बना रहा था।

आरोपी ने साध रखी है चुप्पी

हमले के दौरान पकड़े जाने के बाद से एलन ने चुप्पी साध रखी है। हलांकि हमले से ठीक पहले अपने परिवार और पूर्व एंप्लायर को भेजे गए मेल ने उसके इरादों का खुलासा किया है। मेल में उसने खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन बताया और ट्रंप प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही नीतियों के प्रति नाराजगी जताई। उसने अपने परिवार से माफी भी मांगी और हमले को एक विदाई संदेश के रूप में पेश किया।

दोषी पाए जाने पर उम्रकैद तक की सजा

वहीं कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने यह साफ किया कि लोकतांत्रिक संस्थानों को डराने के लिए हिंसा का सहारा लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एलन पर हत्या के प्रयास के अलावा हथियारों के अवैध इस्तेमाल के मामले भी दर्ज किए गए हैं। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। फिलहाल कोर्ट ने उसे बिना जमानत जेल भेज दिया है और अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शनिवार को डिनर के दौरान हमला

बता दें कि शनिवार शाम जब डिनर शुरू ही हुआ था तभी कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाले एलन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर बॉलरूम की ओर दौड़ने की कोशिश की। इस दौरान सीक्रेट सर्विस एजेंटों और एलन के बीच गोलीबारी हुई। इस हमले के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच पर मौजूद थे। अफरा-तफरी के बीच सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। गोलीबारी के बीच कई मेहमानों को टेबल के नीचे छिपना पड़ा। एलन के पास से एक 12-बोर पंप एक्शन शॉटगन और एक .38 कैलिबर पिस्तौल बरामद की गई है।

6 अप्रैल को ही होटल में बुक कराया था कमरा

एफबीआई की ओर से दाखिल हलफनामे के मुताबिक यह हमला अचानक नहीं किया गया था। एलन ने 6 अप्रैल को ही उस होटल में कमरा बुक कर लिया था जहां यह कार्यक्रम होना था। एलन पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए वाशिंगटन पहुंचा और कार्यक्रम से एक दिन पहले होटल में चेक-इन किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक उच्च शिक्षित प्रोफेशनल है। उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग मकी डिग्री हासिल की और 2025 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments