महासमुंद में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत, 5 मृतकों के वारिसों को 20 लाख मंजूर

महासमुंद में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत, 5 मृतकों के वारिसों को 20 लाख मंजूर

महासमुंद 28 अप्रैल 2026 : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिंघी के मृतक द्रोण निषाद के पिता श्री मदन निषाद के लिए, मृतक दुष्यत निषाद के पिता श्री डगेश्वर निषाद एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अरण्ड के मृतक श्री कुमार सिंह मरकाम की पत्नी श्रीमती अहिल्या बाई ध्रुव के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी तरह विद्युत तार की चपेट मंत आने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम लिमउगुड़ा के मृतक श्री सेतलाल साव की  पत्नी श्रीमती बालमोती साव के लिए तथा आकाशीय बिलजी गिरने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सुखीपाली के मृतक श्री तीर्थराज भोई की पत्नी श्रीमती हेमकुमारी भोई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments