AAP सांसद संदीप पाठक के खिलाफ नाराजगी, पैतृक घर पर लिखे गए ‘गद्दार’ के नारे

AAP सांसद संदीप पाठक के खिलाफ नाराजगी, पैतृक घर पर लिखे गए ‘गद्दार’ के नारे

मुंगेली : आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को लेकर छत्तीसगढ़ का भी सियासी पारा बढ़ गया है. इस फैसले से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंगेली जिले में उनके पैतृक गांव बटहा में घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना विरोध जताया.

जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में जुटे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संदीप पाठक पर धोखाधड़ी और अवसरवाद का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने यह भी लिखा कि संदीप पाठक थिंक टैंक नहीं, सैप्टिक टैंक निकले. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है.गौरतलब है कि संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी में रणनीतिकार के रूप में जाना जाता था. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बता दें कि 24 अप्रैल, 2026 राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था. प्रेस कॉन्फ्रेैंस में राघव ने भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी. साथ ही अपने साथ कुल सांसदों का समर्थन का भी दावा किया था. उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी हैं. पार्टी छोड़ने वाले 7 में से 6 पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं. जबकि एक दिल्ली से है.

राज्यसभा सभापति ने राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत आप के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मंजूरी दे दी है. राज्यसभा ने आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को बाजपा का सांसद मान लिया है. इसे लेकर राज्यसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. 7 बागी सांसदों को मिलाकर अब राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 पहुंच गई है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments