जिले में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान तेज, दुकानों से स्ट्रीट फूड तक सघन जांच

जिले में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान तेज, दुकानों से स्ट्रीट फूड तक सघन जांच

कोरिया :जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 'सही दवा - शुद्ध आहार -यही छत्तीसगढ़ का आधार' के तहत यह 15 दिवसीय अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक संचालित होगा।

अभियान की शुरुआत जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक से की गई, जिसमें अधिकारियों को सख्त निगरानी और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में औषधि एवं खाद्य प्रकोष्ठ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

कॉस्मेटिक दुकानों में जांच से शुरू हुआ अभियान
पहले दिन 08 कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें बिल व रिकॉर्ड की जांच एक्सपायरी उत्पादों की अलग पहचान, लेबलिंग और भंडारण व्यवस्था का सत्यापन, साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण, कई दुकानों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ को सुधार के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दूसरे दिन स्ट्रीट फूड और जूस सेंटर पर कार्रवाई
अभियान के दूसरे दिन चाट-गुपचुप और जूस सेंटरों की जांच की गई। स्वच्छ पानी और हाइजीन पर विशेष जोर दिया गया, एक्सपायरी खाद्य सामग्री की जांच की गई, गन्ना जूस विक्रेताओं को मानक बर्फ के उपयोग के निर्देश दिए गए, बिना पंजीयन संचालकों को लाइसेंस कराने के निर्देश दिए गए और कई एक्सपायरी उत्पाद मौके पर नष्ट कराए गए।

दवा दुकानों पर भी कड़ी निगरानी
थोक दवा दुकानों के लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच की गई। गुणवत्ता परीक्षण हेतु 02 औषधियों के नमूने लिए गए। सुरक्षित भंडारण और नियम पालन के निर्देश जारी किये गए।

प्रशासन की चेतावनी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, गुणवत्ता और नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments