बड़ा बदलाव आने वाला है? IPL 2026 में 4 कप्तानों की कैप्टेंसी पर मंडराया खतरा

बड़ा बदलाव आने वाला है? IPL 2026 में 4 कप्तानों की कैप्टेंसी पर मंडराया खतरा

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर-रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी अपनी कप्तानी का डंका बजाते हुए नजर आ रहे और अपनी टीम को लगातार जीत दिला रहे हैं. इनका प्रदर्शन खुद भी बल्ले के साथ अच्छा है, जिस वजह से ड्रेसिंग रूम में भी इनकी इज्जत और ज्यादा बढ़ रही है.हालांकि IPL 2026 में सभी कप्तान के साथ ऐसा नहीं है, कुछ कैप्टन की टीम को लगातार टूर्नामेंट में हार मिल रही और वह खुद भी फ्लॉप साबित हो रहे हैं.आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में IPL 2026 के उन 4 कप्तानों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस सीजन के बाद फ्रेंच...

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर-रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी अपनी कप्तानी का डंका बजाते हुए नजर आ रहे और अपनी टीम को लगातार जीत दिला रहे हैं. इनका प्रदर्शन खुद भी बल्ले के साथ अच्छा है, जिस वजह से ड्रेसिंग रूम में भी इनकी इज्जत और ज्यादा बढ़ रही है.हालांकि IPL 2026 में सभी कप्तान के साथ ऐसा नहीं है, कुछ कैप्टन की टीम को लगातार टूर्नामेंट में हार मिल रही और वह खुद भी फ्लॉप साबित हो रहे हैं.

आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में IPL 2026 के उन 4 कप्तानों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस सीजन के बाद फ्रेंचाइजी कप्तानी पद से बर्खास्त कर सकती है, इतना ही नहीं टीम ओनर्स इन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज तक करने का प्लान बना सकते हैं.

IPL 2026 के बाद इन 4 खिलाड़ियों से छिनेगी कप्तानी

1. अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे को KKR ने IPL 2025 की मेघा नीलामी में पहले राउंड में अनसोल्ड होने के बाद दूसरे राउंड में उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा था. दरअसल, कोलकाता को एक कप्तान की जरुरत थी, इसलिए उन्होंने इस बल्लेबाज पर दांव खेला था.

हालांकि KKR का यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया और पिछले सीजन टीम जहां 8वें पायदान पर रही, वहीं इस सीजन IPL 2026 भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली यह टीम अपने खेले 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत पाई और पॉइंट्स टेबल पर 8वें स्थान पर मौजूद है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

अगर कप्तान के बल्ले से प्रदर्शन की बात करें, तो अपने खेले 8 मैचों में वह 23.14 के मामूली औसत व 135 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 162 रन ही जोड़ पाए हैं. उनकी कप्तानी और उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखकर यह कहना जायज होगा कि अगले सीजन शाहरुख खान इन्हें रिलीज कर देंगे और नए कैप्टन के साथ अपनी टीम को चलाएंगे.

2. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है और अपने इसी नाम के चलते वह IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी है, लेकिन जब से यह ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम का कप्तान बना है, तब से ही इस टीम के बुरे दिन शुरू हो गए हैं.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन लगातार गिरता ही जा रहा है. इस सीजन सितारों से सजी यह MI टीम 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 9वें पायदान पर मौजूद हैं. वहीं बड़ौदा से आने वाला यह ऑलराउंडर खिलाड़ी भी बल्ले व गेंद दोनों से फ्लॉप ही साबित हो रहा है.

हार्दिक ने जहां बल्ले के साथ इस सीजन 19.40 की मामूली औसत से कुल 97 रन बनाए हुए हैं. वहीं गेंद के साथ भी वो कोई कमाल नहीं कर पाए और 6 मैचों में सिर्फ 3 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. इस दौरान इनका इकोनॉमी रेट 12.66 का रहा है, जो इनके खराब सीजन की कहानी बयां करने के लिए काफी है.

CSK की हार के बाद लाइव मैच में टीम मालिक आकाश अंबानी ने भी अपना गुस्सा जाहिर कर दिया था, ऐसे में अगर अब इस खिलाड़ी की कप्तानी जाती और मुंबई इंडियंस इन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज करती, तो यह हैरान करने वाली बात नहीं होगी.

3. ऋषभ पंत

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का है. जिन्हें IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था. लेकिन वह फ्रेंचाइजी मालिकों की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे. पंत ने कैप्टेंसी के साथ बल्लेबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं किया. पिछले सीजन भी टीम अपने खराब प्रर्दशन के साथ अंक तालिका में नीचले क्रम पर रही थी.

वहीं, IPL 2026 में भी लखनऊ अपनी खराब फॉर्म से जूझ रही है. पंत ने टीम के लिए अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 27.00 की औसत और 126.85 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 189 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी भी निकली. हालांकि, पंत की बैटिंग टीम की जीत में खास योगदान नहीं दे पा रही है.

LSG अब तक IPL 2026 में 8 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें उन्हें सिर्फ 2 में ही जीत मिली है. अपने इस खराब परफॉर्मेंस के साथ टीम अब पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान 10वें पर काबिज है. अब लखनऊ के लिए प्लेऑफ तक पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं पहुंची है. ऐसे में अब अगले सीजन से पहले संजीव गोयनका पंत की कप्तानी छिनने के साथ टीम से रिलीज भी कर सकते हैं.

4. ऋतुराज गायकवाड़

लिस्ट में आखिरी नाम ऋतुराज गायकवाड़ का है. जो कि अपने प्रदर्शन से लगातार फ्रेंचाइजी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं. CSK ने उन्हें एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में चुना था. लेकिन जब से गायकवाड़ ने कप्तानी संभाली है, तब से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है. साथ ही ऋतुराज भी अपने बल्ले से कुछ खास रन बना पाए हैं.

IPL 2026 में भी ऋतुराज गायकवाड़ ने 8 मैचों में 25.43 की औसत और 121.09 की स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा. जबकि, गायकवाड़ के बल्ले से 17 चौके और 6 छक्के निकले. वहीं, पांच बार आईपीएल चैपिंयन रही चेन्नई सुपर किंग्स पिछले 2 सालों के खराब दौर से गुजर रही है. टीम इस साल IPL 2026 में भी 8 मुकाबले खेल चुकी है.

जिनमें सिर्फ 3 में जीत मिली है. जबकि, 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जिस कारण अब CSK पॉइंट्स टेबल में छठें स्थान पर है. अगर गायवाड़ के टोटल प्रदर्शन को देखें तो CSK अगले सीजन में उनसे कप्तानी छिन सकती है. उनकी जगह संजू सैमसन को नया कैप्टन बनाया जा सकता है. क्योंकि संजू के पास सालों का अनुभव है और उनक अगुवाई में आरआर ने कई मुकाबलों में यादगार जीत हासिल की है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments