‘खलनायक 2’ में होगा ट्विस्ट! संजय दत्त की फिल्म से ऐसे जुड़े रहेंगे सुभाष घई

‘खलनायक 2’ में होगा ट्विस्ट! संजय दत्त की फिल्म से ऐसे जुड़े रहेंगे सुभाष घई

90 के दशक की आइकॉनिक फिल्म ‘खलनायक’ आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखती है. संजय दत्त के गैंगस्टर किरदार ‘बल्लू’ और दमदार कहानी ने इस फिल्म को क्लासिक बना दिया था.अब जब इसके सीक्वल की चर्चा तेज हुई, तो फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर सुभाष घई ही डायरेक्शन की कमान संभालेंगे. लेकिन, हाल ही में उन्होंने साफ कर दिया कि वो ‘खलनायक’ के सीक्वल का डायरेक्शन नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि वो इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे, बल्कि इसके साथ एक खास तरीके से जुड़े रहेंगे.

संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक‘ साल 1993 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया. लगभग 33 साल के बाद अब फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट खुद एक्टर ने की है. हालांकि, फिल्म से रिलेटेड ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, ये पता चला है कि फिल्म का डायरेक्शन सुभाष घई नहीं करेंगे. हाल ही में बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है. हालांकि, वो फिल्म का अहम हिस्सा जरूर होंगे.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

संजय दत्त ने लिखा था लेटर

सुभाष घई ने बॉम्बे टाइम्स से बात करने के दौरान बताया कि वो अब डायरेक्शन की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि संजू कई सालों से इस सीक्वल को बनाने के लिए उत्सुक थे. उन्होंने बताया कि संजय दत्त जिस वक्त जेल में थे, तो उन्होंने उन्हें लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो ये फिल्म बनाना चाहते थे. सुभाष घई ने कहा, अगर आप मुझसे पूछें, तो कोई भी इस फिल्म को मेरे तरीके से नहीं बना सकता. हालांकि, मैं अपनी ही फिल्म का रीमेक नहीं बनाना चाहता.

फिल्म में सुभाष घई का कैमियो

डायरेक्टर ने अपनी उम्र के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि मैं 80 साल का हो चुका हूं. संजय दत्त ने जब सुभाष घई से ‘खलनायक 2’ बनाने की बात की थी, तो डायरेक्टर ने कहा था कि अगर तुम इतने एक्साइटेड हो, तो क्यों न तुम खुद ही इसको बनाओ, और मैं तुम्हारा क्रिएटिव प्रोड्यूसर बन जाऊंगा. दिलचस्प बात ये है कि भाष घई ने यह भी कन्फर्म किया कि वह इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे. यानी वो स्क्रीन पर भी छोटी सी झलक देंगे, जिससे पुराने फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया का तड़का लगेगा.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments