रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। अब से कुछ घंटों के बाद परीक्षा परिणाम जारी होने वाले हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। (CGBSE class 12 result) हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। (CGBSE Class 10th 12th Result) बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
बेहतर रहा था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। (Chhattisgarh board result 2026) अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
CGBSE class 10 result : रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
रिजल्ट देखने के लिए इन लिंक पर करें क्लिक
https://results.digilocker.gov.in


Comments