आंधी-बारिश बनी आफत: रातभर अंधेरे में डूबा बिलासपुर, बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

आंधी-बारिश बनी आफत: रातभर अंधेरे में डूबा बिलासपुर, बिजली विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

बिलासपुर : शहर में हल्की आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई। सोमवार शाम हुई बारिश के बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो मंगलवार दोपहर तक बहाल हो सकी। करीब 18 घंटे तक चले इस ब्लैकआउट ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी में बेहाल कर दिया।

शहर के जेपी विहार, मंगला, मुंगेली नाका समेत कई क्षेत्रों में लंबी बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। रातभर बिजली नहीं रहने से न केवल लोगों की नींद खराब हुई, बल्कि पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे समस्या और गंभीर हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। आक्रोशित लोग बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। लोगों का आरोप है कि बिजली गुल होते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी फोन उठाना बंद कर देते हैं, जिससे समस्या की जानकारी या समाधान के लिए कोई संपर्क नहीं हो पाता।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार हल्की बारिश या आंधी के बाद घंटों बिजली गुल हो जाना अब आम बात हो गई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments