छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवानों पर रिश्वतखोरी का आरोप, साइबर केस में दर्ज हुई FIR

छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवानों पर रिश्वतखोरी का आरोप, साइबर केस में दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली: गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ पुलिस के चार जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इनमें एक इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक पुलिस टीम साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में गुवाहाटी पहुंची थी। टीम ने अलग-अलग राज्यों में आरोपियों का पीछा किया और पहले बिहार में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, इसके बाद असम में गुवाहाटी से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शिकायत के बाद मामला पलटा

मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब हिरासत में लिए गए दो आरोपियों ने दिसपुर थाने पहुंचकर पुलिस टीम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पैसे देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।शिकायत में यह भी कहा गया कि एक अन्य आरोपी को तब तक हिरासत में रखा गया, जब तक मांगी गई रकम का इंतजाम नहीं हो गया। इसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।गुवाहाटी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के चारों जवानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मंगलवार देर रात सभी को दिसपुर थाने लाकर पूछताछ की गई।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया, क्योंकि मामले में लगी धाराएं जमानती हैं। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर उन्हें फिर से बुलाया जाएगा। इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश की जाएगी और छत्तीसगढ़ पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकती है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments