एमआईसी बैठक में बड़ा फैसला: रायगढ़ में फायर ब्रिगेड और टैंकरों के लिए विशेष वाटर नोजल व्यवस्था

एमआईसी बैठक में बड़ा फैसला: रायगढ़ में फायर ब्रिगेड और टैंकरों के लिए विशेष वाटर नोजल व्यवस्था

रायगढ़  : नगर पालिक निगम रायगढ़ की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आज महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में शहर की आपातकालीन तैयारी और पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए शहर के चारों कोनों में स्थित पानी टंकियों में टैंकर भरने की सुविधा तथा फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए विशेष वाटर नोजल स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से आगजनी जैसी आपात स्थितियों में फायर ब्रिगेड को त्वरित पानी उपलब्ध हो सकेगा, वहीं गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकरों को भी सुगमता से पानी भरने की सुविधा मिलेगी, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। इसी तरह निगम के वाहन विभाग को मरीन ड्राइव स्थित सिटी बस डिपो में स्थापित करने की बात कहते हुए नगर निगम के सभी विभागों को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक में विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार को भी मंजूरी दी गई। वाल्मीकि आवास योजना, अटल आवास योजना एवं आईएचएसडीपी के तहत बने मकानों में छज्जा सुधार, सीवर लाइन मरम्मत, सेप्टिक टैंक एवं छतों के प्लास्टर जैसे आवश्यक कार्य हितग्राहियों के अंशदान से उपलब्ध राशि के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे निवासियों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर विभागीय प्रक्रियाओं को पूर्ण का निराकरण किया गया। बैठक के दौरान आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने एम आई सी सदस्यों द्वारा किए गए प्रस्ताव से संबंधित प्रश्नों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

महापौर चौहान एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा बैठक में लिए गए इन निर्णयों से शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन सेवाओं की मजबूती और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई गई। सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय सीमा के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को दिए गए हैं। महापौर परिषद की बैठक में सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा, श्री आनंद भगत एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments