धर्म प्रचार पड़ा भारी! तीन अमेरिकी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस

धर्म प्रचार पड़ा भारी! तीन अमेरिकी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस

 पुणे :  पुणे में टूरिस्ट वीजा पर आए तीन अमेरिकी नागरिकों को ईसाई धर्म प्रचार करना भारी पड़ गया। पुलिस ने वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीनों को भारत छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें 10 मई तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस के अनुसार, तीनों विदेशी नागरिक ईसाई धार्मिक पर्चे बांटते हुए पाए गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की।जांच में सामने आया कि ये सभी अमेरिकी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन ईसाई धार्मिक प्रचार गतिविधियों में शामिल थे, जो वीजा शर्तों के खिलाफ है।

पर्चे अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा में थे। तीनों करीब एक हफ्ते पहले मुंबई से पुणे पहुंचे थे। पुलिस अब इस मामले में संभावित स्थानीय लिंक की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या किसी स्थानीय संस्था या व्यक्ति का इन विदेशी नागरिकों से कोई संबंध है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments