परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :कलेक्टर जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद के आदेशानुसार सेजेस राजिम में एनसीसी अधिकारी व्याख्याता सागर शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एनसीसी के छात्र सैनिकों तथा अन्य छात्रों एवं शिक्षको को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला रामबिशाल पाण्डेय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राजिम में आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में संपूर्ण प्रशिक्षण थर्ड बटालियन कटक ओडिशा के एन डी आर एफ की टीम द्वारा दिया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत बाढ़ आने के पूर्व व बाद में, भूकंप आने पर ,फायर सेफ्टी,आग लग जाने पर, सिलेंडर में आग लगने पर, बिजली के गिरने पर, पानी में डूबने पर, प्राकृतिक आपदा, जानवरों के काटने पर जैसे कुत्तों या बिल्ली के काटने, छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले सांप के काटने पर, मधुमक्खी एवं अन्य जीवों के काटने ,अचानक दुर्घटना या शारीरिक क्षति होने पर प्राथमिक उपचार एवं बचाव, सी पी आर देना आदि अन्य तरीकों से क्या और कैसे बचाव किया जा सकता है जैसे विषयों पर छात्रसैनिकों को प्रबंधन के तरीकों से प्रशिक्षित किया गया जिसमें उन्हें डेमो के माध्यम से कर के दिखाया गया प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्र सैनिक उत्साहित हो प्रशिक्षण में भाग लिया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कटक उड़ीसा के एन डी आर एफ की थर्ड बटालियन से आए टीम के टीम कमांडर एस आई सौरभ कुमार साहू , सीनियर रेस्क्यू ऑफिसर विश्वनाथ साहू , सीनियर रेस्क्यू ऑफिसर माशूक अलाही , इंस्ट्रक्टर आशादीप त्रिपाठी, शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा ,व्याख्याता कमल सोनकर,व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़, व्याख्याता पिंकी तारक के अलावा अन्य शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र सैनिक, विद्यार्थीगण एवं राजिम में चल रहे निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण के प्रशिक्षु छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर टीम कमांडर सौरभ साहू ने एन डी आर एफ के गठन, उद्देश्य एवं कार्यों पर चर्चा की एन सी सी अधिकारी सागर शर्मा ने प्रशिक्षण के महत्व,आवश्यकता, एवं उपयोगिता तथा छात्र सैनिकों के दायित्व पर प्रकाश डाला, कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा ने ऐसे कार्यशाला के आयोजन को आज की ज्वलंत आवश्यकता बताया तथा आयोजन पर बधाई दिया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने किया एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता कमल सोनकर द्वारा किया गया।


Comments