रायगढ़ में डोर-टू-डोर जनगणना कल से शुरू, आयुक्त ने सुपरवाइजर्स को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़ में डोर-टू-डोर जनगणना कल से शुरू, आयुक्त ने सुपरवाइजर्स को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़ : एक मई से प्रारंभ होने वाले डोर-टू-डोर जनगणना कार्य को लेकर नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सहायक कर निरीक्षकों एवं डोर-टू-डोर नंबरिंग कार्य में लगे लगभग 50 सुपरवाइजर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आयुक्त क्षत्रिय ने जनगणना ब्लॉक निर्धारण एवं डोर-टू-डोर नंबरिंग के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की तथा मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक के दौरान आयुक्त ने सभी सुपरवाइजर्स एवं संबंधित कर्मचारियों को घर-घर जाकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय एवं उपयोगी बन सकें। उन्होंने कहा कि यह कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन का आधार होता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता बनाए रखना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है।आयुक्त क्षत्रिय ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
की गई नागरिकों से अपील

आयुक्त क्षत्रिय ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के साथ डेली रिपोर्ट के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शहर के नागरिकों से जनगणना 2026-27 में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments