जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 से ज्यादा सवार—4 की मौत

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 से ज्यादा सवार—4 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज डूब गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसा गुरुवार को खमरिया टापू के पास हुआ जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज बरगी डैम में डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। क्रूज तेज तूफान के चलते संतुलन खो बैठा और डूब गया।

18 लोगों को बचाया गया

जबलपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अचानक आंधी के कारण क्रूज पलट गया। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। बरगी बांध क्रूज दुर्घटना में SDERF की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। अभी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नेता और अधिकारी मौके पर

राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर है जारी। क्रूज पर टिकट सवार 29 लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली है। जबलपुर के कलेक्टर और कमिश्नर दुर्घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे हुए हैं। स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार बरगी बांध दुर्घटना स्थल पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी पहुंच रहे हैं।

CM मोहन यादव ने लिया संज्ञान

जबलपुर में हुए हादसे का संज्ञान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी लिया है। सीएम मोहन यादव ने X पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा- "आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।"

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments