प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने रचा इतिहास, ICSE में 100% रिजल्ट से गूंजा नाम

प्रकाश विद्यालय किरंदुल ने रचा इतिहास, ICSE में 100% रिजल्ट से गूंजा नाम

अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल : शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रकाश विद्यालय, किरंदुल ने ICSE बोर्ड 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।इस वर्ष कक्षा दसवीं के परिणाम में प्रथम स्थान पर नमन कुमार गुप्ता और इच्चा डे ने संयुक्त रूप से 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं द्वितीय स्थान पर संध्या साव ने 87% अंक हासिल किए, जबकि तृतीय स्थान पर देवांशी सोनी ने 86.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य फादर दिलीप टी मैथ्यू ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रकाश विद्यालय का यह शानदार प्रदर्शन क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

“खामोशी से मेहनत करो, सफलता खुद शोर मचाएगी” — इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए विद्यालय ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments