रायपुर : आरएल ठाकुर, प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग एवं संजय गुहे, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार 30 अप्रैल 2026 को अधिवार्षिकीय पूर्ण कर रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद दोनों पद खाली हो गए हैं। रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति के बाद डीईओ ने कार्यकारी जेडी व डीईओ की नियुक्ति कर दी है। डीपीआई के आदेश में लिखा है, दो अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद उपरोक्त स्थिति में कार्यालय संचालन हेतु संजीव श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर को संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग का अतिरिक्त सामान्य (चालू) प्रभार आबंटित किया जाता है एवं हिमांशु भारतीय, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर को जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार का अतिरिक्त सामान्य (चालू) प्रभार आबंटित किया जाता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
डीपीआई के आदेश के मद्देनजर रायपुर के जेडी अब अपने शिक्षा संभाग के कामकाज के अलावा शिक्षा संभाग दुर्ग का कामकाज भी देखेंगे। इसी तरह रायपुर के डीईओ अपने कार्यालय के अलावा बलौदाबाजार डीईओ कार्यालय का काम भी बतौर प्रभारी डीईओ संभालेंगे।
देखें आदेश



Comments