अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बधाई, – सन्मुख राव

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बधाई, – सन्मुख राव

अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल  : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर देश की अग्रणी नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण के लिए गठित संयुक्त खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय निजी विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक एवं नगरवासी शामिल होंगे।इसी कड़ी में संयुक्त खदान मजदूर संघ के सदस्य सन्मुख राव ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सभी स्थायी एवं ठेका श्रमिकों सहित नगरवासियों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और प्रबंधन के कुशल नेतृत्व के कारण ही एनएमडीसी ने 50 मिलियन टन उत्पादन का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सन्मुख राव ने श्रमिकों से आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, ताकि एनएमडीसी को 100 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके और कंपनी को देश के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी अग्रणी स्थान दिलाया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि मजदूर दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष नई ऊर्जा और संकल्प के साथ मनाया जाना चाहिए।मजदूर दिवस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे श्रमिक एकता एवं उनके योगदान के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments