छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का नया नोटिफिकेशन, मेंस परीक्षा की डेट बदली

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का नया नोटिफिकेशन, मेंस परीक्षा की डेट बदली

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 16, 17, 18 और 19 मई तक होने वाली मेंस परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने नई तारीखों की घोषणा की है। अब यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा प्रदेश के पांच जिले अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारणी के मुताबिक, संभावित तिथि 16, 17, 18 और 19 मई दी गई थी। अब यह परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून को निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जारी समय सरणी के मुताबिक...

6 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-I (भाषा)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर-II (निबंध)

7 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)

8 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV)

9 जून 2026 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर-VII (सामान्य अध्ययन-V)

परीक्षा हेतु आयोग कार्यालय द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले ही जारी किए जायेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र अथवा प्रवेश-पत्र जारी किए जाने संबंधी कोई सूचना या SMS नहीं भेजा जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments