महासमुंद के बम्हनी में समाधान शिविर: 1166 आवेदनों में 548 का मौके पर निराकरण, विधायक योगेश्वर सिन्हा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महासमुंद के बम्हनी में समाधान शिविर: 1166 आवेदनों में 548 का मौके पर निराकरण, विधायक योगेश्वर सिन्हा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

महासमुंद : प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत  महासमुंद विकासखंड के ग्राम बम्हनी में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के सामने रखीं।

इस दौरान जनपद सदस्य  विजय लक्ष्मी जांगड़े, माखन पटेल,  रूपरेला, अरविंद प्रहरे, शरद मराठा, राजू चंद्राकर सहित क्षेत्र के कई सरपंच मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर  रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ  मंडावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे।

16 पंचायतों के 1166 आवेदनों पर हुई सुनवाई

समाधान शिविर में 16 ग्राम पंचायतों—बिरकोनी, अछरीडीह, घोडारी, मुढेना, बेलसोडा, नांदगांव, बड़गांव, बरबसपुर, चिंगरौद, बम्हनी, बरोंडाबाजार, भलेसर, लाफिनखुर्द, लाफिनकला, खरोरा और साराडीह से कुल 1166 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 548 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 618 मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

“गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ”

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन-प्रशासन गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से हर गांव का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा और विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, वात्सल्य योजना और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से इनका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

सड़क निर्माण के लिए 9.26 करोड़ की स्वीकृति

विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 9.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। साथ ही उन्होंने पेयजल, शिक्षा और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

हितग्राहियों को बांटे गए प्रमाण पत्र और लाभ

शिविर में विधायक और जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को बैंक लोन चेक, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अभिनंदन पत्र और सुपोषण टोकरी वितरित की। उद्यानिकी विभाग की ओर से फलदार और छायादार पौधों का भी वितरण किया गया।

स्वास्थ्य जांच और नशा मुक्ति का संदेश

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर और रक्त परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ भी दिलाई गई और पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments