‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन डबल डिजिट कमाई से मचाई सनसनी

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन डबल डिजिट कमाई से मचाई सनसनी

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की गाथा पर बनी रितेश देशमुख की मच अवेटेड फिल्म "राजा शिवाजी" 1 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है. बता दें, फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.वहीं अब फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके है, जिसके मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए, डबल डिजिट कलेक्शन के साथ सभी को हैरान कर दिया है.

पहले दिन किया हुआ कलेक्शन

'सैकनिल्क' के रिपोर्ट मुताबिक, रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन कुल 11.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. खास बात ये है कि फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है. बता दें, जहां फिल्म के मराठी वर्जन ने 8 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस शानदार शुरुआत के साथ, "राजा शिवाजी" रितेश देशमुख के करियर की टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर पहुंच गई है.

फिल्म को लेकर दिखा क्रेज

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के कई शहरों में सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं. आंकड़ों के अनुसार, सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी लगभग 12.54 प्रतिशत थी, जो दोपहर तक बढ़कर 28.38 प्रतिशत हो गई. शाम के शो में भी दर्शकों का उत्साह बरकरार रहा और 25 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी रहीं. कुल मिलाकर, फिल्म की पहले दिन की औसत ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत रही.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

फिल्म की स्टारकास्ट

रितेश देशमुख ने इस फिल्म में न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म की स्टार कास्ट किसी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है. संजय दत्त ने अफजल खान के दमदार किरदार में जान फूंक दी है. वहीं अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, बोमन ईरानी, ​​जेनेलिया डिसूजा और भाग्यश्री जैसे दिग्गज कलाकारों ने फिल्म के लेवल को और बढ़ा दिया है. इसके अलावा, सलमान खान स्पेशल कैमियो फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.

फिल्म का बजट

लगभग 100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी फिल्म "राजा शिवाजी" को अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्म बताया जा रहा है. जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म को क्रिटिस द्वारा सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा हैं. लोग रितेश के निर्देशन और फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं फिल्म की ओपनिंग को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले वीकेंड में कमाई के नए रिकॉर्ड बन सकते है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments