परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विक्रांत भूरिया,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी नरेश राठौर तथा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।इसी क्रम में गरियाबंद जिले के रसेला निवासी बिगेन्द्र ठाकुर को आदिवासी कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इस अवसर पर डी.आर. यादव, चिराग अली, भावसिंह, लोकाराम, धनसाय ध्रुव, जनकराम ध्रुव, गंगाराम, खगेश सोरी, सुमार सिंह नेताम, पुनित राम, हेमसिंग, आनंद जायसवाल, कमलेश्वर, शिव कुमार, यशवंत सेन, देवलाल भुंजिया, ओंकार, विजय कृष्णा, छबीलाल, प्रताप सिंह, ईश्वर नेताम, बुधराम, झमनलाल, रामु सोरी, राधे सेन, रिखी मानिकपुरी, गोर्वधन, दयालु कुंजाम, गोपाल, तरुण साहू, डोमन, डायमंड, परसराम, ठाकुर राम, शिवदास मानिकपुरी, कृष्णा ठाकुर, गणेश सोमवंशी, सेवकराम, नारायण ओंटी, डगेश्वर आंटी, सोनाराम, गौतम, भतरूराम, महेश सोरी, चम्मनलाल यादव, महेश्वर निषाद, हेमलाल भुंजिया, चंदन, राकेश, पुरुषोत्तम दास, शंकर कुर्रे, हबीब खान, जावेद, रामायण ठाकुर, राघवेन्द्र यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिगेन्द्र ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस नियुक्ति से आदिवासी कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन आगामी समय में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम होगा।


Comments