‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता पर बोलीं यामी गौतम- ‘कामयाबी ने हमें नहीं बदला’

‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता पर बोलीं यामी गौतम- ‘कामयाबी ने हमें नहीं बदला’

नई दिल्ली :  फिल्ममेकर आदित्य धर की दो-पार्ट वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, साथ ही फिल्म ने दर्शकों से भी खूब तारीफें बटोरी हैं।अब यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी और आदित्य की जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात की।

कितनी बदली आदित्य धर और यामी की जिंदगी

जब यामी पूछा गया कि Dhurandhar की जबरदस्त सफलता और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बाद क्या उनके और आदित्य के नजरिए में कोई बदलाव आया है, तो यामी ने जवाब दिया, 'एक इंसान के तौर पर हममें कुछ भी नहीं बदला है। यह बात आदित्य से भी आती है, और जिस तरह के इंसान वह हैं- उन पर किसी चीज का असर नहीं होता और वह बहुत ही विनम्र हैं। मैंने उन्हें अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है-ऊंच-नीच, उतार-चढ़ाव और कमजोर पल भी आए हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन मुश्किल पलों में हमने अपनी निराशा जाहिर की हो या उसे बाहर निकाला हो'।

यामी ने आगे कहा, 'हम दोनों ही भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं; हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत मायने रखती है, हम सर्वशक्तिमान पर विश्वास रखते हैं। अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है। जो चीज आपके लिए बनी है, हो सकता है कि उसे मिलने में थोड़ी देर हो जाए, लेकिन वह आपको मिलेगी जरूर'।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2), जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यामी गौतम (Yami Gautam) ने 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए फिल्म इंडस्ट्री के विकास के ग्राफ पर बात की।

यामी ने कहा, 'ये सारी परिभाषाएं अब बदल गई हैं, और मुझे लगता है कि 'धुरंधर' इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। हर एक किरदार ने अपनी छाप छोड़ी है, क्योंकि किरदारों को इसी तरह से लिखा गया है। मैंने यह भी समझा है कि यह इंडस्ट्री के कल्चर से भी जुड़ा है। जैसे कि यह फीमेल एक्टर है, यह मेल एक्टर है, यह हीरो है-इस सोच को पूरी तरह से खत्म करके, बेहतरीन किरदारों और लेखन पर फोकस करना मुमकिन है'।

'धुरंधर 2' के बारे में

Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 40 दिनों के बाद भी इसका थिएट्रिकल रन पूरा नहीं हुआ है। स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम ने भी एक कैमियो रोल किया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments