गर्मी की टैनिंग से परेशान? पुदीना-दही का ये उबटन देगा नैचुरल ग्लो

गर्मी की टैनिंग से परेशान? पुदीना-दही का ये उबटन देगा नैचुरल ग्लो

गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या धूप से होने वाली टैनिंग से होती है। गर्मियों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो अब आप इस उपाय को करना शुरु कर दें।इस दौरान आप घर पर खास उबटन को तैयार कर सकते हैं, जो आपकी खूबसूरती को बरकरार रख सके। आइए जानते हैं इस खास होममेड उबटन को बनाने का सही विधि।

चेहरे के एकदम खास है ये होममेड उबटन

स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। अब आप घर पर ही इस खास उबटन को बना सकते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग होगी और सारी टैनिंग भी दूर हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए, जैसे कि-

उबटन बनाने के लिए सामग्री

-पुदीने के पत्ते का पेस्ट

-दही

-नींबू का रस

-गुलाब जल

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उबटन बनाने का तरीका

- घर पर इस खास उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने की पत्तियों से पेस्ट बनाएं।

- इस पेस्ट में थोड़ा दही और नींबू का रस मिला लें।

- फिर इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें ऊपर से थोड़ा गुलाब जल मिला दें।

- तैयार है आपका खास होममेड उबटन।

- इसको अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट तक लगाएं।

- इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

- इससे आपको काफी फर्क दिखेगा।

- यदि आप इस उबटन का पहली बार इस्तेमाल कर रहे है, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

- इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इस उबटन का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए।

- इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद लगाएं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments