दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स सिंडिकेट पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स सिंडिकेट पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 02 मई 2026 : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली में दबिश देकर एक नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

बीपी मशीन में कोरियर के जरिए ड्रग्स सप्लाई

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बीपी मशीन के डिब्बे में छिपाकर कोरियर के माध्यम से कोकीन की सप्लाई कर रहे थे। यह नेटवर्क नाइजीरिया से संचालित किया जा रहा था और देश के विभिन्न राज्यों, विशेषकर छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी।

9.70 लाख नगदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,70,000 रुपये नगद, 05 मोबाइल फोन (आईफोन सहित) और 03 चेकबुक जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित हो रहा था, जिसका सरगना विदेशी नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स है। उसके सहयोगी सन्नी शर्मा (निवासी दिल्ली) को भी गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों द्वारा बैंक खातों का उपयोग ड्रग्स पैडलिंग के लेन-देन में किया जा रहा था। पिछले छह महीनों में लगभग 2 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी सामने आई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कोकीन सप्लाई का पूरा नेटवर्क उजागर

जांच में यह भी सामने आया कि नाइजीरिया में बैठा “चिची” नामक व्यक्ति इस पूरे ड्रग्स सिंडिकेट को संचालित कर रहा था। भारतीय आरोपी सन्नी शर्मा अपने बैंक खाते को कमीशन पर उपलब्ध कराता था।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले 19 मार्च 2026 को थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र से 4.55 ग्राम कोकीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद तकनीकी जांच में पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ।

End-to-End ऑपरेशन से नेटवर्क ध्वस्त

रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सन्नी शर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी तिलक नगर, नई दिल्ली


2. तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स, उम्र 38 वर्ष, निवासी नाइजीरिया (वर्तमान पता: बुराड़ी, दिल्ली)








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments