रायपुर, 02 मई 2026 : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप्प 3Stumps के प्रमोशन और अवैध वित्तीय लेन-देन में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
मास्टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह 3Stumps सट्टा एप्प का मास्टरमाइंड है और पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
बैंक खाते और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीणों से धोखे से बैंक खाता और मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सट्टा नेटवर्क में इस्तेमाल कर रहे थे। इन खातों का उपयोग अवैध कमाई को घुमाने (मनी लॉन्ड्रिंग जैसे लेन-देन) में किया जा रहा था।
2 आरोपी गिरफ्तार
नवीन कार्रवाई में पुलिस ने
संदीप इसरानी उर्फ गोलू
मनसून रजा
को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अवैध सट्टा से प्राप्त धन को बैंक खातों में ट्रांसफर कर कमीशन के आधार पर काम कर रहे थे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार
इस प्रकरण में अब तक कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंकिंग दस्तावेज और वाहन जब्त किए हैं।
अब तक की बड़ी बरामदगी
नकदी: 66.50 लाख रुपये
मोबाइल: 212 नग
लैपटॉप: 20 नग
वाहन: 12 (चारपहिया व दोपहिया)
कुल जब्ती मूल्य: लगभग 2.98 करोड़ रुपये
सट्टा नेटवर्क का पूरा खेल उजागर
जांच में यह भी सामने आया कि सट्टा से प्राप्त अवैध धन को बैंक खातों के माध्यम से घुमाकर वापस मास्टरमाइंड तक पहुंचाया जाता था। इसके बदले में आरोपियों को कमीशन दिया जाता था।
मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


Comments