किरंदुल :दंतेवाड़ा कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।इसी क्रम में जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए जनगणना जागरूकता रथ (एलईडी वैन) के माध्यम से 02 मई शनिवार जय स्तंभ चौक किरन्दुल में जनगणना का प्रचार-प्रसार किया गया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा उपस्थित नागरिकों को जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए शपथ दिलाई।इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को जनगणना कार्य के महत्व से अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की गई। प्रचार-प्रसार स्थलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
जिले में जनगणना कार्य के सुचारू संचालन हेतु कुल 11 चार्ज जनगणना अधिकारी, 97 पर्यवेक्षक एवं 561 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है तथा 549 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। 01 मई 2026 से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है और अधिकांश गणना ब्लॉकों में कार्य शुरू कर दिया गया हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।


Comments