रायपुर में 63 लाख की इंश्योरेंस ठगी का खुलासा, ICICI प्रूडेंशियल का पूर्व सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर में 63 लाख की इंश्योरेंस ठगी का खुलासा, ICICI प्रूडेंशियल का पूर्व सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 63 लाख की ठगी करने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कंपनी के सेल्स मैनेजर मयूर बारमेडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2008 से 2022 तक तेलीबाधा स्थित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 1 मई को पीड़ित अमन अग्रवाल निवासी मेन रोड भनपुरी, खमतराई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी मयूर बारमेडा ICICI Prudential Life Insurance कंपनी लिमि. शाखा तेलीबांधा रायपुर में वर्ष 2008-2022 तक सेल्स मैनेजर के पद पर था। इस दौरान पीड़ित व उनके परिजनों के नाम से अलग-अलग चेक के माध्यम से वर्ष 2014 से वर्ष 2021 तक ICICI Prudential Life Insurance कंपनी निवेश करने के लिए राशि 63,00,000 रूपये प्राप्त किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पीड़ित द्वारा परिजनों के निवेश व पॉलिसी संबंधी दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी मयूर बारमेडा द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। प्रार्थी द्वारा ICICI Prudential Life Insurance कंपनी शाखा तेलीबांधा रायपुर में अपने पॉलिसी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी मयूर बारगेडा द्वारा उनके चेक का दुरूपयोग कर उक्त राशि को अन्य व्यक्तियों के नाम से निवेश कर ठगी किया था।

आरोपी मयूर बारमेडा के खिलाफ थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 309/2026 धारा-409,420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान आरोपी मयूर बारमेडा निवासी गीजांजलि नगर थाना खम्हारडीह रायपुर को उसके प्रतिष्ठान चाय गोविन्दम पंडरी रायपुर में दबिश देकर पकड़ा गया।

आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सूबूत पाये जाने पर उसे 2 मई को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मयूर बारमेडा पिता स्व. मनसुखलाल बारमेडा उम्र-44 वर्ष निवासी गीतांजलि नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments