गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर : जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दमोह की वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा की १२ साल की मोदी सरकार कि ग़लत आर्थिक  नीतियों से देश में महँगाई बढ़ने से अराजकता का माहौल बन गया है । पिछले १२ सालो में लगातार महँगाई बढ़ती जा रही और सरकार आम जनता को किसी भी तरह से राहत या सब्सिडी नहीं दे रही है । राहुल गांधी जी ने चलते चुनाव में घोषणा की थी कि जैसे ही चुनाव ख़त्म होंगे सरकार पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ाएगी ।जैसा राहुल गांधी ने कहा वैसे ही व्यवसायिक गेस सिलेंडर की कीमतों अब तक 1500 रुपए की वृद्धि कर दिया है । मिनी सिलिंडर भी ३००/- महंगा कर दिया गया है ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कल चुनाव के रिजट के बाद ये पेट्रोल डिजला के डैम में वृद्धि कर आम जानता की कमर तोड़ने का काम करेंगे आम जनता के मुंह से निवाला छिनने पर आतुर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल बजाते हुए रायपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने अपने जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन जी एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में आज दिनांक 3 मई शाम  6बजे राजधानी रायपुर के डॉ अम्बेडकर चौक कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने केन्द्र की भाजपा जनता पार्टी द्वरा 1500रुपये अब तक घरेलु गेस सिलेंडर एवं 5 किलो के छोटे सिलेंडर 300 रुपए के दरों में वृद्धि करने के खिलाफ  धरना प्रदर्शन करते हुए पेट्रोलियम एवं गेस मंत्री का पुतला दहन करके इस केन्द्र और राज्य की तुगलकी निर्णय करने वाली असंवेदनशील भाजपा सरकार को जनता के प्रति उसके कर्तव्यों की याद दिलाकर महंगाई पर लगाम लगवाने का निर्णय लिया हैं।३ घंटे चले विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई और रसोई गैस दाम वृद्धि वापस लेने की माँग की गई । शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने नरेंद्र मोदी जी की मनमोहनसिंग जी के प्रधानमंत्रित्व काल में दिए गए भाषण की याद दिलाते हुए उनके दौर में क्रूड आयल के दाम १४०/- पार होने के बाद भी रसोई गैस ५५०/-में मिलने और पेट्रोल फाइनल के दाम ६०- ६५/- में स्थिर रखने की नीतियों को सराहा और याद दिलाया ।

ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने विष्णु देव साय सरकार द्वारा बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में ५००/- में सिलिंडर देने की घोषणा पर प्रश्न चिह्न लगाया और जानता को राहत देने की मांग की है । विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा , पंकज शर्मा , महापौर नन्दलाल देवांगन , कन्हैया अग्रवाल , मनोज कंदोई , जयंत साहू , सत्यप्रकाश नायक , दिनेश ठाकुर , प्रशांत ठेंगड़ी , जसबीर ढिल्लन, अभिनव दूबे ,प्रवीण चंद्राकर सुशांत डे, अनुराम साहू , दीपक चौबे , राज देवांगन , गौरी शंकर पांडे ,दाऊ लाल साहू , राजेश चौबे सोमेन चटर्जी सुरेश धीवर कृष्णकांत साहू सुधा सरोज मिलिंद गौतम देव कुमार साहू सुजीत सिंग कमल धृतलहरे किशन कुमार जावेद नकवी , राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे । 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments