21 हितग्राहियों को मिला पक्का घर का सपना: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण

21 हितग्राहियों को मिला पक्का घर का सपना: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरण

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा:नगर पंचायत छुरा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 21 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लाभार्थियों के चेहरों पर अपने पक्के घर का सपना साकार होने की खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी और जनकल्याणकारी योजना है। उन्होंने हितग्राहियों को बधाई देते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने की अपील की। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत द्वारा हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सभापति रजनी लहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आवास मिलने से न केवल लोगों को सुरक्षित आशियाना मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी निरंतर सुधार आएगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति बलराज पटेल, सलीम मेमन, पार्षद दीप्ती यादव, यामीन खान, पंचराम टंडन, हरीश यादव, रामजी दिवान, शांतनु देवांगन, चंद्रहास सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा नेता एवं जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा थानसिंग निषाद, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनका वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए समय पर आवास निर्माण पूरा करने का संकल्प भी लिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments