“नो हेलमेट, नो ड्राइव”: सुकमा एसपी का सख्त संदेश, जवानों को दिए 1050 हेलमेट

“नो हेलमेट, नो ड्राइव”: सुकमा एसपी का सख्त संदेश, जवानों को दिए 1050 हेलमेट

सुकमा:यातायात नियमों का पालन कराने एवं पुलिस जवानों के सुरक्षा के मद्देनजर सुकमा एसपी किरण चव्हाण द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया ।

लगातार दुर्घटनाओं में यातायात नियमों का उल्लंघन,हेलमेट न होने के कारण हो रही दुर्घटनाओं जवानों के घायल अथवा मृत्यु हो रही है,मामले को संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए एसपी किरण चव्हाण ने जवानों के लिए 1050 हेलमेट उपलब्ध करवाए ।

एसपी ने जवानों से शपथ दिलाते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन नही चलायेंगे एवं शराब पीकर गाड़ी नही चलायेंगे ।

जवान 2,3 लाख की गाड़ी लोन लेकर ख़रीद लेते हैं पर हेलमेट का उपयोग नही करते यही खतरा बन जाता है:किरण चव्हाण 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने का नतीजा है हर वर्ष 10 से 15 लोग मारे जाते हैं दुर्घटनाओं में,एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जवान महंगी गाड़ियां तो ख़रीद लेते हैं लोन लेकर मगर हेलमेट का इस्तेमाल नही करते इसी वजह से दुर्घटनाओं में जाने जाती है ।

उन्होंने आगे कहा जवान शराब का सेवन करके वाहन चलाते हैं जो दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहा है ।

पिछले दो तीन साल में कई जवान दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके हैं जिसका बड़ा कारण हेलमेट न पहनना है:रोहित शाह 

सुकमा एएसपी रोहित शाह ने कहा कि पिछले दो तीन वर्षों में ही कई पुलिस जवान सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये अथवा गंभीर घायल हुए,उन्होंने आगे कहा हेलमेट का उपयोग करें साथ ही जब पहने तो बक्कल अवश्य लगाएं ।

इस दौरान सुकमा एएसपी अभिषेक वर्मा,डीएसपी मनीष रात्रे,रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय,यातायात प्रभारी निरीक्षक अनुराग सोनवानी,डीएसबी एसआई लिलाराम साहू,सूबेदार रमेश जयसवाल एवं जवान उपस्थित रहे ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments