छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खौफनाक वारदात: महिला की नग्न लाश बरामद, रेप के बाद मर्डर का शक

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खौफनाक वारदात: महिला की नग्न लाश बरामद, रेप के बाद मर्डर का शक

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार रात एक महिला की नग्न हालत में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की नग्न हालत में लाश सिंगारपुर गांव के पास पड़ी है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि महिला कौन और कहां की रहने वाली है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पूछताछ के साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments