नमो-नितिन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में खिला सुशासन का कमल - जितेन्द्र वर्मा

नमो-नितिन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में खिला सुशासन का कमल - जितेन्द्र वर्मा

रायपुर :  पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सफलता पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सुशासन और विकास की राजनीति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र पर जनता की मुहर है।

जितेंद्र वर्मा ने बताया कि वे जनवरी 2026 से मई 2026 तक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू किया।

उन्होंने कहा कि न केवल दुर्गापुर पश्चिम, बल्कि आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। उनकी मेहनत और संगठन कौशल ने चुनावी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीनों राज्यों में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए वर्मा ने कहा कि यह केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन के पक्ष में जनता का स्पष्ट जनादेश है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन को दिया।

वर्मा ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां राजनीतिक हिंसा और भय का माहौल लंबे समय से बना हुआ था। ऐसे हालात में सबसे बड़ी चुनौती लोगों को निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भय से बाहर निकलकर लोकतंत्र में विश्वास जताया और विकास के पक्ष में वोट दिया।

उन्होंने आगे कहा कि यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण को समर्पित है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया। अंत में उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भाजपा आगे भी इसी तरह राष्ट्र निर्माण के पथ पर कार्य करती रहेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments